Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एसपी की अपील, शांतिपूर्ण माहौल में मनायें त्योहार



एसपी की अपील, शांतिपूर्ण माहौल में मनायें त्योहार
SP appeals to celebrate festivals in a peaceful environment

कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)। थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार में सोमवार शाम, 7 बजे कलवारी पुलिस ने चौपाल लगा कर नवरात्र एवं दशहरा पर्व को शांति एवं सौहाद पूर्ण तरीके से मनाने के लिए अपील किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आप लोग शांति एवं सौहाद पूर्ण त्योहार मनायें।


आपका सहयोग जरूरी है। इस पर सामने बैठे लोगों ने एक सुर में समर्थन किया। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने चौपाल में आये लोगों से अपील किया कि इस समय ड्रोन और चोरी की अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें। समाज में अराजक तत्वों को पहचान कर पुलिस को सूचित करें। सी ओ कलवारी प्रदीप त्रिपाठी ने चौपाल कार्य क्रम का संचालन किया और कहा कि सभी पंडालो पर पुलिस की नजर है। कुछ जवान सादे कपड़ो में भी निगाह रखे हैं जिससे त्योहार को शांति पूर्ण रूप से मनाने मे आमजन को दिक्कत न हो। थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने कुसौरा बाजार में चौपाल कार्य क्रम में आये सभी लोगो का आभार ब्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad