Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ग्रा.प.ए. कल सौंपेगा जिलाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन


ग्रा.प.ए. कल सौंपेगा जिलाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन 

हर्रैया (बस्ती)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश इकाई के निर्देश पर 16 सितंबर को प्रदेश के सभी 50 जिलो में मुख्यमंत्री को संबोधित साथ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी क्रम में बस्ती के जिलाधिकारी को प्रातः 11 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला महामंत्री अनिल कुमार पाण्डेय ने उक्त जानकारी दिया। जिला महामंत्री ने बताया कि जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने सभी तहसील अध्यक्षों को तहसीलों के सभी सदस्यों के साथ ज्ञापन देने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे की अपील किया है। महामंत्री ने बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा पत्रकार हितों और सुरक्षा से जुड़े सात बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। कहा कि इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ संजय द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad