अयोध्या के गेस्टहाउस में चल रहा था सेक्स अड्डा, दर्जन भर लड़कियां, आपत्तिजनक हालत में मिलीं
A sex den was operating in a guesthouse in Ayodhya; a dozen girls were found in compromising condition.
मीडिया दस्तक, अयोध्या। देह व्यापार से मालामाल हो रहे लोगों ने अयोध्या जैसे पावन धाम को भी नही छोड़ा। यहां गोरखपुर और दूसरे शहरों से लड़कियों को लोकर उनसे सेक्स रैकेट में धकेला जा रहा है। अयोध्या पुलिस ने गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुये दर्जन भर लड़कियों और कई युवकों को पकड़ा है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची तो गेस्ट हाउस का नजारा देख सभी के होश उड़ गये। यहां कई लड़कियां, लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले और देह व्यापार से जुडी आपत्तिजनक वस्तुयें भी मिलीं। पुलिस ने यहां से करीब 12 लड़कियां और कई लड़कों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, जिले के कोतवाली नगर फतेहगंज मोहल्ले में स्थित रानी सती गेस्ट हाउस में ये रैकेट चल रहा था। यहां पर 12 युवतियों और कुछ लड़के गंदा काम करते हुए पकड़े गए।
ये धंधा लंबे समय से चल रहा था। यह पूरी कार्रवाई सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई है। गेस्ट हाउस पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर था। बताया जा रहा है कि बिहार-गोरखपुर से युवतियों को लाकर उनसे ये गंदा धंधा कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कई अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस पुलिस जांच कर रही है कि इस धंधे में कौन-कौन शामिल है और युवतियां कहां कहा से लाई जा रही थीं।











Post a Comment
0 Comments