बिहार के मुजफ्फरपुर में 10 साल की बच्ची संग हैवानियत, घर पहुंची खून से लथपथ बच्ची
बिहार डेस्कः मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दस साल की बच्ची संग हैवानियत दो युवकों द्वारा बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ घर पहुंची तो उसे देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सकरा थाने के आफताब राजा और वैशाले जिले के पातेपुर के शिवनाथ कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपित पीड़िता के घर के बगल में ही किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते थे। गुरुवार देर रात दोनों मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची घर पहुची तो इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता और आरोपियों की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।











Post a Comment
0 Comments