महिलाओं, बच्चों के लिये वरदान साबित हो रहा है स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान- डा. अनिल कुमार
Healthy Women Empowered Family Campaign is proving to be a boon for women and children - Dr. Anil Kumar
बस्ती, 19 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एक अभियान है जो सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत देशभर में संचालित किया जा रहा है। इस संदर्भ में मीडिया से वार्ता करते हुये जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉं0 अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने 18 फरवरी 2025 को कार्यभार ग्रहण किया। तब से लगातार व्यवस्थाओं को बदलने और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में प्रयासरत हैं। परिणाम सकारात्मक हैं।
पहले चिकित्सालय में आयुष्मान मित्र की तैनाती नहीं थी। अथक प्रयास कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्तर से आयुष्मान मित्र की तैनाती करायी गयी। आयुष्मान लाभार्थियों को ईलाज आदि में उनकी मदद से लोगों को उपलब्ध सुविधायें प्रदान की जा रही हैं। आनलाइन पंजीकरण कराये जाने का जो कार्य काफी समय से लम्बित था, उसे प्रारम्भ कराया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (16 सितम्बर से 02 अॅक्टूबर) के अन्तर्गत चिकित्सालय में काउन्सलर्स द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है।
मातृ एवं बाल स्वास्थ्य देखभाल की सेवायें यथा प्रसव पूर्व देखभाल (ए0एन0सी0) जांच एवं परामर्ष की सेवायें सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। बच्चों का टीकाकरण हो रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 50 अल्ट्रासाउण्ड किये जाते हैं। चिकित्सालय परिसर में 100 बेडेड एम0सी0एच0 विंग के निर्माण का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। सीएमएस ने बताया कि इस चिकित्सालय का मुख्य भवन लगभग 100 वर्ष पुराना है। कुछ स्थानों पर बृहद मरम्मत की आवष्यकता है। इसकी सूचना महानिदेषक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उ0प्र0, लखनऊ को प्रेषित की गई है। वर्तमान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्तर से 01 बाल रोग विषेषज्ञ डॉ0 जेपी कुषवाहा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत 03 अन्य एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती की गयी है। 01 इमरजेंसी मेडिकल आफिसर की सेवायें भी लोगों को मिल रही हैं।












Post a Comment
0 Comments