Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एपल आईफोन की जबरदस्त क्रेज, बिक्री शुरू, लोग घण्टों कर रहे इंतजार



एपल आईफोन की जबरदस्त क्रेज, बिक्री शुरू, लोग घण्टों कर रहे इंतजार
बिजनेस डेस्कः भारत में आज से एपल आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू हो गई है। इस नये फोन का क्रेज लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक एपल स्टोर के बाहर फैंस की लंबी लाइनें लगी हैं। 9 सितंबर को लॉन्च हुई नई आईफोन 17 सीरीज की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं। 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के बीकेसी में एपल स्टोर के बाहर लंबी लाइन देखी गईं हैं। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एपल शोरूम के बाहर सैकड़ों की तादाद में लोग लाइन में खड़े नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोग 7 से 8 घंटे से इंतजार कर रहे थे, वहीं कई उपभोक्ताओं ने पहले से बुकिंग कर रखी थी। आईफोन का नया सीरीज खरीदने के लिए हर बार क्रेज देखा जाता है। दिल्ली के साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में भी लोग लंबी कतार में खड़े दिखे। साकेत में लोग आईफोन 17 खरीदने के लिए आधी रात 12 बजे से कतार में खड़े हो गए। भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।


क्या है खासियत

एपल इवेंट में आइफोन 17 प्रो और आइफोन 17 प्रो मैक्स सबसे बड़े लॉन्च रहे। दोनों डिवाइस A19 प्रो चिप पर चलते हैं, जो 3mm तकनीक से बनी है और इसमें 6-कोर CPU, 6-कोर ळच्न् और 16-कोर Neural Engine मौजूद है। आइफोन  17 प्रो में 6.3-इंच जबकि  प्रो मैक्स में 6.9-इंच  सुपर रैटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 nits तक जाती है। आईफोन 17 प्रो मैक्स को अब तक का सबसे पावरफुल बैटरी बैकअप देने वाला आईफोन बताया जा रहा है। दोनों ही मॉडल 40 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाते हैं। 


कैमरा सेटअप में तीन 48MP सेंसर दिए गए हैं, जबकि प्रो मैक्स में 8x ऑप्टिकल और 40x डिजिटल जूम की सुविधा है। फ्रंट कैमरा 18MP का है, जो डुअल रिकॉर्डिंग और पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है। स्टैंडर्ड आईफोन 17 में A19 चिप और 6.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल 48MP रियर कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आता है और इसकी स्टोरेज 256GB से शुरू होती है।


आईफोन Air को अब तक का सबसे पतला आईफोन बताया जा रहा है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। इसमें 6.5-इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है और यह A19 Pro चिप व नए C1X मोडेम पर काम करता है। फोन में 48MP रियर और 18MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देती है और केवल 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है।


कीमत पर एक नजर

आईफोन 17 स्टैंडर्डः 82,900 रुपये, आईफोन 17 प्रो की शुरूआती कीमतः 1,34,900 रुपये, आईफोन 17 प्रो मैक्स की शुरूआती कीमतः 1,49,900 रुपये, आईफोन 17 Air शुरूआती कीमतः 1,19,900 रुपये

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad