Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च, पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने की अपील



पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च, पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने की अपील Police force conducted flag march, appealed to conduct the festival in a peaceful environment.
बस्ती, 26 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली व छठ आदि पर्वों को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सीओ सदर सतेन्द्र भूषण त्रिपाठी एवं एसएचओ कोतवाली ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हे शांति व सुरक्षा का अहसास कराया।



पुलिस अफसरों ने पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, ड्रोन के उड़ाए जाने, चोरी की झूठी, भ्रामक सूचना आदि के दृष्टिगत लोगों को जागरूक करते हुये शांति व सुरक्षा कायम रखने हेतु उनसे सहयोग मांगा। पुलिस बल ने शास्त्री चौक, कम्पनीबाग, गांधीनगर, रोडवेज, मालवीय रोड, बड़ेबन आदि अति संवेदनशील, संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने अफवाहों से सवाधान रहने की अपील की। सीओ सदर ने कहा शांति व सुरक्षा बनाये रखने में पुलिस से ज्यादा आमजन की भूमिका महत्वपूर्ण है। आमजन के बीच से ही कुछ लोग स्थितियों को असहज कर देते हैं, इससे बचें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad