Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कलवारी में एक घण्टे की थानेदार बनी बीए की छात्रा स्तुति, असिस्ट करते नजर आये प्रभारी



कलवारी में एक घण्टे की थानेदार बनी बीए की छात्रा स्तुति, असिस्ट करते नजर आये प्रभारी BA student Stuti became the station in-charge for an hour in Kalwari, in-charge was seen assisting
कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता व स्वाभिमान के लिये चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह’ ने राजपति माता प्रसाद बालिका महाविद्यालय गौरा की स्नातक छात्रा स्तुती त्रिपाठी पुत्री अरुण कुमार त्रिपाठी को 1 घंटे के लिए प्रतीकात्मक रूप से थानाध्यक्ष कलवारी बना दिया।



इस दौरान फरियादी अपनी समस्या को लेकर थानाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत हुए। उनकी समस्याओं का उचित समाधान भी किया गया। थानाध्यक्ष ने विद्यालय से आई समस्त छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया। छात्राओं ने महिला सुरक्षा केंद्र, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस,जीडी कार्यालय, हवालात,के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। थानाध्यक्ष ने  छात्राओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 



108 एंबुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, ’थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403113, के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया और बालिकाओं व महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई। महिला कान्स्टेबल सुभांगी एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कलवारी और गायघाट में एंटी रोमियो चेकिंग की गई कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया तथा दो से माफी नामा भरवाया गया हिदायत दी गई।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad