Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एक दिन की बी.एस.ए. बनी छात्रा, अनुचर को दिया कार्यभार ग्रहण करने का आदेश



एक दिन की बी.एस.ए. बनी छात्रा, अनुचर को दिया कार्यभार ग्रहण करने का आदेश A student became a BSA for a day, and the attendant was ordered to take charge.
बस्ती, 27 सितम्बर। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन को बढ़ावा देने हेतु जनपद में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में शुक्रवार को सदर विकास क्षेत्र के परसा जागीर स्थित पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय की कक्षा 8 वीं क़ी छात्रा शिल्पा को एक दिन का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनूप कुमार स्वयं उसे असिस्ट करते नजर आये। छात्रा शिल्पा ने कहा वह आई ए एस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। 


बेसिक शिक्षा अधिकारी के पूछने पर छात्रा ने बताया हमारे विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास, एल बी डी रूम, पुस्तकालय, एम डी एम शेड, खेल मैदान, आर वो, फर्नीचर,पंखे, अच्छे टीचर, खूबसूरत परिसर सब मौजूद है। छात्रा ने कहा दूसरे विद्यालयों में भी ये सुविधायें होनी चाहिये। बीएसए के अपने कार्यकाल में छात्रा ने कन्हैयालाल अनुचर जो बीमारी के बाद ठीक होकर आये, उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के लिए जरूरी दस्तावेजों पर अपने हस्ताक्षर भी किए। इस दौरान एम डी एम समन्वक अमित मिश्रा, परसा जागीर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ शिव प्रसाद उपस्थित रहे। डा. शिव प्रसाद ने कहा शिल्पा विद्यालय की होनहार छात्राओं में एक है। एक दिन का बीएसए बनाये जाने पर उसका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया है जो उसके चेहरे पर दिख रहा है। यही आत्मविश्वास उसे कामयाबी की बुलंदियों तक ले जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad