Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट परिसर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन



जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट परिसर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन
District Magistrate inaugurated Integrated Command and Control Centre in Collectorate premises
जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील पाण्डेय) जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के साथ किया। इस अत्याधुनिक तकनीकी प्रणाली के माध्यम से अब जनपद की गौशालाओं, विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की रियल टाइम लाइव मॉनिटरिंग एक ही प्लेटफॉर्म से संभव हो सकेगी। 


उन्होने बताया कि प्रथम चरण में जनपद की समस्त गौशालाओं और 5 करोड़ से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं को आईसीसीसी से जोड़ा गया है। इसके जरिए गौशालाओं में पशुओं की स्थिति, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं की सतत निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी चरणों में स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा और सफाई व्यवस्था को भी इस प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे सड़कों, भवनों, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की सीधी निगरानी संभव होगी।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपनी 5 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं को आईसीसीसी से अनिवार्य रूप से जोड़ें, ताकि उनकी लाइव मॉनिटरिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विकास कार्यों की गति, पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad