Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महराजगंज डीएम ने किया “एनीमिया मुक्त महराजगंज” अभियान का शुभारंभ



महराजगंज डीएम ने किया “एनीमिया मुक्त महराजगंज” अभियान का शुभारंभ
Maharajganj DM launched the "Anemia Free Maharajganj" campaign.
जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील पाण्डेय) जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज महिला अस्पताल में मिशन शक्ति 5.0 के तहत “एनीमिया मुक्त महराजगंज” अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं और किशोरियों को आयरन तथा फोलिक एसिड की गोलियाँ वितरित कर अभियान की शुरुआत की।


महिलाओं को जागरूक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। एनीमिया एक गंभीर समस्या है, जो विशेषकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं और किशोरियां इस अभियान का हिस्सा बनकर निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाएं।



उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आयरन सप्लीमेंटेशन और संतुलित आहार के महत्व को प्रत्येक गाँव और स्कूल तक पहुँचाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मददगार सिद्ध होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और बच्चों तथा महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान दें।



इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को स्वयं आयरन की गोलियाँ वितरित कीं। उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जाए। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, सीएमएस डॉ. ए.के. द्विवेदी, अन्य चिकित्सकगण, आशा संगिनी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad