Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डीएम ने ली बैठक, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील



डीएम ने ली बैठक, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील
DM held a meeting and appealed to celebrate the festival in a peaceful and harmonious environment.
बस्ती 19 सितम्बर। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक पुलिस लाईन में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी से मिलजुल कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील किया। उन्होंने सभी नागरिकों को त्यौहार की बधाई देते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील किया। 



उन्होंने स्वच्छता के संबंध में कहा कि साफ-सफाई हम सब की जिम्मेदारी है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति, ढीले तारों को टाइट तथा लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करने के लिए उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया है। प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाने वाले रास्तों का सुदृढीकरण व समतलीकरण के लिए उन्होने पीडब्ल्यूडी व ईओ नगरपालिका विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी घाट पर गोताखोर, नाव की आवश्यक व्यवस्था समय से कर ली जाय। इसके साथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।


मूर्ति विसर्जन के दौरान समय का विशेष ध्यान रखा जाय। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी जाय। आयोजकों से कहा कि आने वाले आगन्तुको के दृष्टिगत सुरक्षा की सभी तैयारी समय से पूर्ण कर ली जाय। उन्होने बताया कि दुर्गा प्रतिमा स्थापना सुरक्षित स्थान पर करें ताकि ट्रैफिक बाधित न हो, आरती एवं पूजन के दौरान मुकम्मल सुरक्षा रखें ताकि आग लगने का खतरा न हो। इसके लिए प्रत्येक पांडाल में पानी एवं बालू की पर्याप्त व्यवस्था रखें। सड़क पर गड्ढा ना करें। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि सभी दुर्गा पूजा पांडाल में ज्वलनशील सामग्री न रखी जाय। 


उन्होने यह भी कहा कि जो पांडाल लगाये जाते है, वह ट्रांसफार्मर के आस-पास न हों। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पांडाल में सुरक्षा के लिए वॉलिंटियर रात में भी तैनात किए जाएं। उन्होंने अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा किसी प्रकार की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध करायें। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा कि पांडाल में विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत समय से सभी आवश्यक तैयारिया कर ली जाय। बैठक में सरदार जगबीर सिंह, डा. बी.के. वर्मा, प्रमोद ओझा सहित अन्य संभ्रांत नागरिका ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad