Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बाघ नही प्रेमी लेकर भाग गया था बेटी को, मां बना रही थी बहाने



बाघ नही प्रेमी लेकर भाग गया था बेटी को, मां बना रही थी बहाने
It was not a tiger but a lover who had taken away the daughter, the mother was making excuses.
यूपी डेस्कः सीतापुर के मिश्रिख गांव के राठौर पुरवा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक मां ने 18 साल की लड़की को बाघ द्वारा उठा ले जाने का दावा किया गया। मां ने रो रो कर गांव वालों और पुलिस के सामने अपना दर्द बयां किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि लड़की को बाघ नहीं उसका प्रेमी लेकर भाग गया है। 



लड़की की मां-बहन ने बदनामी के डर से झूठी कहानी रची। पुलिस और ग्रामीणों को भरोसा दिलाने के लिए लड़की की मां जमीन पर लेट गई। रोते-रोते बेहोश तक हो गई। यह देखकर पुलिस और ग्रामीणों को उसकी बातें सच लगीं। बाघ अटैक की घटना को पुलिस और वन विभाग ने गंभीरता से लिया। टीम ने 600 ग्रामीणों के साथ मिलकर लड़की की तलाश की। दो ड्रोन कैमरे उड़ाए गए। 10 घंटे तक जगंल, खेतों में कॉम्बिंग की। लेकिन लड़की का सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को मां-बहन पर शक हो गया। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की। दोनों ने घंटों गुमराह किया। 


पुलिस की सख्ती पर पहले बेटी, फिर उसकी मां टूट गई। इसके बाद दोनों ने लड़की के उसके प्रेमी संग फरार होने की बात पुलिस को खुद बताया। राठौर पुरवा के रहने वाले रामसरन अपनी पत्नी प्रेमा और दो बेटियों दामिनी और कामिनी के साथ गांव में रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे कामिनी की मां दरवाजे पर बैठकर चिल्लाने लगी...बेटी को बाघ ले गया। आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। उन्होंने देखा कि प्रेमा को उसका पति और बड़ी बेटी संभाल रहे थे। पूछने पर प्रेमा ने बताया- मैं बड़ी बेटी दामिनी और छोटी बेटी कामिनी के साथ सुबह खेतों में गई थी। तभी खेत में पहले से छिपे बाघ ने हम पर हमला कर दिया। वह मेरी आंखों के सामने कामिनी को उठाकर ले गया। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह 8 बजे तक सैकड़ों लोग जुट गए। वन विभाग की 28 सदस्यीय टीम गांव पहुंची। 


इसके अलावा पुलिस विभाग से सीओ, 5 दरोगा और 8 पुलिसकर्मी भी आ गए। पुलिसकर्मियों ने मां की हालत देखकर मान लिया कि बाघ लड़की को उठा ले गया है। सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कामिनी का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को मां और बहन पर शक हुआ। जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने सच्चाई बता दी। कामिनी की नवरात्र में सगाई और नवंबर में शादी तय थी। शादी से पहले बेटी के भाग जाने से समाज में होने वाली बदनामी के डर से उसने बाघ के हमले की झूठी कहानी रची और ग्रामीणों को बताई। मिश्रिख सीओ आलोक प्रसाद ने बताया युवती की मां की तहरीर पर सनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad