मेरठ कमिश्नरी पर आत्मदाह करने पहुचे मां बेटे, पुलिस ने बंचाई जान
Mother and son reached Meerut Commissionerate to commit suicide, police saved their lives.
यूपी डेस्कः मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित प्रीत विहार कॉलोनी निवासी विक्रम और उनकी मां शकुंतला ने मंगलवार सुबह कमिश्नर कार्यालय के गेट पर पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों की जांन बचाई और उन्हे हिरासत में ले लिया। विक्रम का आरोप है कि 3 अगस्त को उनकी भतीजी की कॉलोनी में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने की मांग को लेकर मां-बेटे कमिश्नर कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंच गये। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया, और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम की टीम कॉलोनी में हाईगेज लगाने के लिए देर शाम प्रीत बिहार कालोनी पहुंची। लेकिन व्यापारियों ने नगर निगम की टीम का जमकर विरोध किया। कॉलोनी में भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए हाईगेज लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
विक्रम ने निगम अधिकारियों पर व्यापारियों से मिलीभगत कर भारी वाहनों को जानबूझकर कॉलोनी में प्रवेश कराने का आरोप लगाया था। घटना के बाद नगर निगम की टीम तत्काल एक्शन में आई। टीम कॉलोनी में हाईगेज लगाने पहुंची। व्यापारियों का कहना है कि हाईगेज लगने की वजह से उनके कारोबार ठप हो जाएंगे। कहा कि पहले प्रशासनिक टीम सर्व करा लें। व्यापारियों ने कहा वें भी विक्रम की भतीजी के साथ हुई घटना से दुखी हैं। घटना हुई है, वें प्राइवेट कार चालक से हुई है। उसकी सजा सभी व्यापारी को नहीं देनी चाहिए। उन्होंने महापौर का घेराव करने की चेतावनी दी है।













Post a Comment
0 Comments