यौन शोषण के आरोपों से घिरे श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व चीफ स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती
Swami Chaitanyananda Saraswati, former chief of Sri Sarada Institute of Indian Management, is facing allegations of sexual harassment.
नेशनल डेस्कः दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व चीफ स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्राएं इंस्टीट्यूट में ईडब्लूएस स्कॉलरशिप के तहत पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट कोर्स कर रही हैं। चैतन्यानंद पर उनसे गंदी बातें करने, अश्लील मैसेज भेजने और जबरन बैड टच करने का आरोप है।
चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ 4 अगस्त को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। तब वह इंस्टीट्यूट का प्रमुख था। उसे 9 अगस्त को पद से हटाकर निष्कासित किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से चैतन्यानंद फरार है। पुलिस को यूपी के आगरा में उसकी लोकेशन मिली है। दिल्ली पुलिस ने शारदा इंस्टीट्यूट के बेसमेंट से चैतन्यानंद की एक वॉल्वो कार जब्त की है। उस पर यूनाइटेड नेशन की नंबर प्लेट लगी थी। आमतौर पर ऐसे नंबर राजनयिकों को जारी किए जाते हैं। पुलिस ने बताया कि चैतन्यानंद को यह नंबर यूनाइटेड नेशन से जारी नहीं हुआ था। उसने खुद ही लिखवाया था।
दिल्ली स्थित शारदा इंस्टीट्यूट कर्नाटक के श्रृंगेरी स्थित दक्षिणाम्नॉय श्री शारदा पीठ की शाखा है। पीठ ने पूरे मामले पर बयान जारी कर कहा कि स्वामी चैतन्यानंद का आचरण और गतिविधियां अवैध और पीठ के हितों के खिलाफ हैं, इसलिए पीठ का उससे कोई संबंध नहीं है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मठ और उसकी संपत्तियों के एडमिनिस्ट्रेटर पी.ए. मुरली ने चैतन्यानंद के खिलाफ 4 अगस्त को शिकायत की थी। पूछताछ के दौरान 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गएय। इनमें से 17 ने चैतन्यानंद पर यौन शोषण के आरोप लगाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में बीएनएस की की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की है। पता चला कि फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट 39 यू एन 1 वाली कार स्वामी चैतन्यानंद इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर ली।












Post a Comment
0 Comments