Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेड़ से लटकती मिली बुजुर्ग की लाश



पेड़ से लटकती मिली बुजुर्ग की लाश

मीडिया दस्तक ब्यूरो, सिद्धार्थ नगर (अवधेश मिश्र)  पथरा थाना क्षेत्र के संगवारे गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ से लटकता मिला है। मृतक व्यक्ति डुमरियागंज थाना क्षेत्र के उपधी गाव का निवासी था। उसका नाम राम सूरत पांडेय है। पथरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर लाश को कब्जे में लिया।


राम सूरत पांडेय पारिवारिक कलह से परेशान थे तथा मानसिक तनाव में चल रहे थे। बता दे कि गुरुवार को गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वे सुबह उन्हीं को देखने गये हुए थे। फिर अचानक वहां से एक किमी दूर घटनास्थल पर पहुंच गये और अपनी पहनी हुई आधी धोती फाड़ लिया तथा फंदा बनाकर नहर के किनारे झाड़ियों के बीच स्थित पेड़ पर लटक गये। मृतक रामसूरत पाण्डेय की आर्थिक स्थित भी ठीक नहीं है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है!

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad