Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस ने दिखाई सक्रियता, सुसाइड करने के लिये नदी मे कूदे युवक की बंचाई जान



पुलिस ने दिखाई सक्रियता, सुसाइड करने के लिये नदी मे कूदे युवक की बंचाई जान Police showed promptness, saved the life of a youth who jumped into the river to commit suicide.
मीडिया दस्तक, कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)। गुरुवार की शाम कलवारी थाना क्षेत्र के माझाखुर्द चौकी क्षेत्र मेंं कलवारी टांडा पुल के पास सरयू नदी में एसडीआरएफ की टीम ने मनीष गौतम पुत्र रामजनक निवासी खड़ौआ खुर्द थाना नगर जनपद बस्ती की जांन बचाकर अपनी सक्रियता का उदाहरण पेश किया।


दरअसल टीम के लोग सर्च अभियान चला रहे थे, उसी दौरान एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल पुल के पास खड़ी कर पुल से नदी में छलांग लगा दिया। इस पर मौके पर मौजूद पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम ने उसको बड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। इस बारे में बात करने पर थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि  हम लोग एक व्यक्ति का सर्च अभियान चला रहे थे कि अचानक एक युवक ने पुल के बगल अपनी बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगा दिया। 


स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के अदम्य साहस और तत्परता से युवक को बचा लिया गया है। ,पता पूछने पर नदी में छलांग लगाएं व्यक्ति ने अपना नाम वीरेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी चकदहा थाना कलवारी जनपद बस्ती बताया और नदी में छलांग लगाने का कारण पूछने पर बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता है इसी वजह से नदी में कूद गया था। मौके पर प्रथम उपचार कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई परिजन मौके पर आए है उनको सकुशल सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad