मासूम के रेप व हत्या के आरोपी को सीतापुर कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
यूपी डेस्कः सीतापुर में नाबालिग से रेप और हत्या के 6 साल पुराने मामले को पॉस्को कोर्ट संख्या-14 के विशेष न्यायाधीश भगीरथ वर्मा ने रेयर ऑफ रेयरेस्ट मानते हुये दोषी चाचा को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायमूर्ति ने कहा ऐसे अपराध समाज के लिए कलंक हैं। मासूम के साथ इस तरह की बर्बरता मानवता को शर्मसार करती है।
ऐसे अपराधियों को जीने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं मृतका के पिता बोले-कोर्ट की कार्रवाई से संतुष्ट हूं। मेरी बेटी को आज न्याय मिला है। जनवरी 2019 में सुल्तानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 6 साल की मासूम को उसका रिश्ते का चाचा टॉफी दिलाने के बहाने दुकान पर ले गया और वहां बच्ची के साथ रेप किया। फिर हत्या कर शव को घर से 500 मीटर दूर नदी में फेंक दिया। परिजनों ने बेटी की गायब होने की पुलिस से शिकायत की।
दो दिन बाद पुलिस को शव मिला था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गांव के ही नीलू को गिरफ्तार किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप और हत्या की पुष्ट हुई। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की को आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। 6 साल तक मामला चला। यह जिले में दूसरा मामला है जब किसी मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है।












Post a Comment
0 Comments