Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भारतीय मजदूर संघ ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भारतीय मजदूर संघ ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बस्ती 11 सितम्बर। भारतीय मजदूर संघ शाखा बस्ती के तत्वावधान में आज पंच परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के जन्मदिवस 11 सितम्बर को समर्पित रहा। कार्यक्रम का आयोजन अमहट घाट, पुराना पुल स्थित पुलिस चौकी के बगल मंदिर परिसर में किया गया। इस दौरान अमरूद, आम, आंवला, के पौधो का रोपण किया गया। 


संरक्षक उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि यह आयोजन सरसंघचालक मोहन भागवत के जन्मदिवस को समर्पित है, जिन्होंने सदैव समाज में संगठन, सेवा और संस्कार का संदेश दिया है। पौधरोपण उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन और पर्यावरण का गहरा संबंध है। वृक्षों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना संभव नहीं। आज जिस तेजी से पेड़-पौधे कट रहे हैं, उसी अनुपात में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाएँ बढ़ रही हैं। ऐसे में वृक्षारोपण केवल सेवा ही नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति कर्तव्य है। 


जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ पंच परिवर्तन कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत है। आज का पौधरोपण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पर्यावरण का संरक्षण हमारे संस्कारों में है, हमें इसे व्यवहार में भी लाना होगा। संगठन मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि एक पेड़ केवल छाया ही नहीं देता, बल्कि ऑक्सीजन, औषधि और जीवन का आधार भी है। हम सबको मिलकर यह प्रयास करना होगा कि बस्ती जनपद हरियाली की दिशा में मिसाल बने। उपाध्यक्ष अनीता चौधरी ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad