मान्यता प्राप्त पत्रकारों की मांग, पूर्व की सुविधायें बहाल करे सरकार
मीडिया दस्तक, महराजगंज, (सुनील पाण्डेय) प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को पत्रकारों का एक शिष्टमंडल केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मिला। शिष्टमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रेल मंत्रालय द्वारा पूर्व में दी जाने वाली रियायतें पुनः बहाल की जाएं।
पत्रकारों ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन से पहले रेल मंत्रालय मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ट्रेन यात्रा में 50 प्रतिशत किराए की छूट देता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद इसे बंद कर दिया गया। पत्रकारों ने मांग की कि पत्रकार हित में यह सुविधा जल्द से जल्द फिर से शुरू की जाए। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में रेल मंत्री से शीघ्र वार्ता करेंगे और पत्रकारों को पूर्ववत सुविधाएं दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान अमितेश त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, राहुल त्रिपाठी, आशीष सोनी, बृजेश कुमार पांडे, अनुज शुक्ला, मनोज चतुर्वेदी, शत्रुंजय सिंह, अंगद शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, जेडी खान सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।











Post a Comment
0 Comments