Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बनकटी में किराने की दुकान कुर्क के बाद सील, कर्ज न चुकाने का आरोप



बनकटी में किराने की दुकान कुर्क के बाद सील, कर्ज न चुकाने का आरोप
बनकटी, बस्ती। बनकटी बाजार में स्थित आद्या प्रसाद अग्रहरि की किराने की दुकान को शुक्रवार शाम अधिकारियों की टीम ने सील कर दिया। आरोप है कि दुकान मालिक अद्या प्रसाद अग्रहरि ने बड़ौदा यूपी बैंक से लिया गया कर्ज नही चुकाया। सीलिंग की यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने की। लगभग चार वर्ष पूर्व दुकान मालिक ने बड़ौदा यूपी बैंक से ढाई लाख रुपये का ऋण लिया था। बार-बार समय दिए जाने के बावजूद उन्होंने ऋण की किस्तें जमा नहीं कीं, जिसके बाद दुकान कुर्क कर सीलिंग की कार्यवाही की गई। सीलंग की इस कार्यवाही से व्यापिरयों में हड़कम्प मचा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad