Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वोट चोर गद्दी छोड़, हस्ताक्षर अभियान में जुटी कांग्रेस



वोट चोर गद्दी छोड़, हस्ताक्षर अभियान में जुटी कांग्रेस
Vote thieves leave the throne, Congress engaged in signature campaign
बस्ती, 26 सितम्बर। गुरूवार को कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिले में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान जिले के सभी मंडलों, ब्लॉकों, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में एक साथ चलाया जायेगा।


कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर साक्ष्यों के साथ देश के सामने अपनी बात रखी थी। इसके बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर देशभर में गंभीर बहस छिड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को हाईजैक करने की सुनियोजित कोशिश की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसका पदॉर्फांश करेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और राष्ट्रपति को भेजे जाने वाले मांग पत्र पर हस्ताक्षर कराएंगे। 


इस मांग पत्र में मशीन-रीडेबल वोटर लिस्ट को सार्वजनिक करना, जोड़े और हटाए गए मतदाताओं की फोटो सहित सूचियां जारी करना, एक सुलभ शिकायत निवारण प्रणाली लागू करना और मतदाताओं के दमन में शामिल अधिकारियों व एजेंटों पर कानूनी कार्रवाई जैसे मुद्दे शामिल किए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूपी लोकसभा चुनाव नतीजों में गठबंधन दलों ने सत्ता पक्ष को लगभग धराशायी कर दिया था, इसके बावजूद वे सरकार बनाने से वंचित रह गए, जो वोट चोरी का स्पष्ट संकेत है। 


इस संदेश को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही कांग्रेस के नीति, कार्यक्रम से लोगों को जोड़ेंगे। ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत के दौरान मुख्य रूप से बृजेश कुमार आर्य, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, राम धीरज चौधरी, शिव विभूति मिश्रा, श्रवण पाण्डेय, राहुल चौधरी, शेर मोहम्मद, लालजीत पहलवान, राम बचन भारती, राम पुरन चौधरी, आनंद कुमार, मोहम्मद अशरफ अली, सर्वेश शुक्ला, शोभित चौधरी, लक्ष्मी यादव, दूधनाथ पटेल, चंद्रशेखर वर्मा, रामबाबू कल्पू, अफजल हुसैन, उमेश उपाध्याय, विश्वजीत, राम सिंह, बृजभान कनौजिया, दुर्गेश चौधरी, संजय कुमार प्रशांत वर्मा के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad