Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रभारी मंत्री की बैठक में विकास व कानून व्यवस्था की हुई समीक्षा



प्रभारी मंत्री की बैठक में विकास व कानून व्यवस्था की हुई समीक्षा
Development and law and order were reviewed in the meeting of the Minister in charge
बस्ती 25 सितम्बर। प्राविधिक, शिक्षा एवं उपभोक्ता मामलें के मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। 


मंत्री ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से और पारदर्शी तरीके के साथ पॅहुचाया जाय। उन्होने यह भी कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी समस्त योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को युद्ध स्तर पर दिया जाय। आम जनमानस की सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। पात्र आम जनमानस के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही, भ्रष्टाचार या उदासीनता बर्दाश्त नही की जायेंगी। 


उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। उन्होने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़को को गड्ढामुक्त किया जाय। उन्होने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा व पानी की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। साथ ही गौशालाओं में सीसी टीवी कैमरे की भी व्यवस्था करायी जाय। उन्होने निर्माण कार्यो से संबंधित विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। 


धनाभाव के कारण कोई भी परियोजना अपूर्ण ना रहें। इसके लिए उन्होने जिलाधिकारी के माध्यम से बजट आवंटन के लिए शासन को पत्र भेजवाने का निर्देश दिया है। बैठक में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, पीएम कुसुम, फार्मर रजिस्ट्री, मनरेगा, नमामि गंगे, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, पेंशन योजनाए, शिक्षा, स्वास्थ्य बायोमेडिकल उपकरण, 5वॉ वित्त आयोग, 15वॉ वित्त आयोग, कन्या सुमंगला योजना, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण एवं अन्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुयी।

 

बैठक में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, जिला पचायंत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला अध्यक्ष अपना दल राजमणि पटेल, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर, महादेवा के फूल चन्द्र श्रीवास्तव, रूधौली के कुलदीप मौर्या, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी श्याम कान्त, डीएफओ डा. शिरिन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, सहित जनपदस्तरीय अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राज मंगल चौधरी ने किया।

       

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad