Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डा. वीके वर्मा को पांचवीं बार मिली कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी



डा. वीके वर्मा को पांचवीं बार मिली कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी Dr. VK Verma got the responsibility of District President of Kurmi Mahasabha for the fifth time.
मीडिया दस्तक, बस्ती, 28 सितम्बर। भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के मजबूती पर चर्चा के साथ ही चुनाव अधिकारी महासंघ के मण्डल अध्यक्ष मस्तराम वर्मा की देख रेख में सर्व सम्मत से पदाधिकारियो की घोषणा की गई। डा. वी.के. वर्मा पांचवीं बार महासंघ के  अध्यक्ष घोषित किये गये।


इसी कड़ी में ई. रघुनाथ पटेल संरक्षक, अशोक चौधरी, प्रमोद चौधरी जिला उपाध्यक्ष, ई. के.सी. चौधरी महासचिव, शिवकुमार चौधरी, रमेश चन्द्र वर्मा सचिव, राम दयाल चौधरी, विकास सचिव संयुक्त सचिव, अशोक वर्मा कोषाध्यक्ष, मायाराम चौधरी, श्याम नरायन चौधरी, संगठन सचिव, विद्या सागर चौधरी, प्रचार प्रसार, एम.आर. चौधरी, इन्द्रजीत चौधरी मीडिया प्रभारी, घनश्याम चौधरी लेखाकार, एडवोकेट कल्याण चौधरी विधिक सलाहकार, आज्ञाराम चौधरी, मदन मोहन चौधरी, कार्य समिति सदस्य बनाये गये। इसके साथ ही सचिन चौधरी को सल्टौआ का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। सह चुनाव अधिकारी बद्री प्रसाद चौधरी ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश सचिव आरके सिंह पटेल, अरविन्द चौधरी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad