Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शिक्षकों और उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा



शिक्षकों और उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

यूपी डेस्कः मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों और उनके परिवारों को बड़ी सौगात दी है। अब राज्य के सभी शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 9 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और वित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक और मिड डे मील योजना से जुड़े रसोइये सभी शामिल होंगे। सीएम योगी ने कहा, “हमारे शिक्षक राज्य के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। उनकी सेवा के प्रति हमारी सरकार कृतज्ञ है। उनके स्वास्थ्य की चिंता करना हमारा दायित्व है।“


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad