Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बुलंदशहर में पिता ने बेटी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट



बुलंदशहर में पिता ने बेटी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
In Bulandshahr, a father strangled his daughter to death.
यूपी डेस्कः बुलंदशहर जिले में स्कूल यूनिफॉर्म में एक लड़की का शव अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक पुल के नीचे झाड़ियों में मिला है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव बरामद कर उसकी पहचान सोनम के रूप में की। पता चला है एक पिता ने अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी सोनम की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


यह घटना बीचौला गांव की है। जांच में पता चला कि गुरुवार को सोनम स्कूल गई थी। लौटते समय उसके पिता अजय शर्मा ने उसे अपने वाहन से घर ले जाने के बजाय खेत में ले जाकर गला घोंटकर मार दिया। इसके बाद शव को नहर के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर खेत से लड़की का स्कूल बैग भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की पिछले कुछ दिनों से घर से पैसे लेती थी, जिसके कारण घर में उसके माता-पिता के बीच झगड़े होते थे। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूरी जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के पीछे की सटीक वजह सामने आएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad