Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिवाली पर दो मुफ्त एलपीजी देगी यूपी सरकार, बीपीएल कार्डधारक महिलायें होंगी लाभान्वित



दिवाली पर दो मुफ्त एलपीजी देगी यूपी सरकार, बीपीएल कार्डधारक महिलायें होंगी लाभान्वित UP government will give two free LPG cylinders on Diwali, women holding BPL cards will be benefited.
लखनऊ, उ.प्र.। दिवाली से ठीक पहले बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को आदित्यनाथ सरकार दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने जा रही है। लाभार्थी महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत रजिस्टर्ड लाभार्थी होना चाहिये। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। करोड़ों परिवार इससे लाभान्वित होंगे।


बताया जा रहा है कि सिलेंडरों के वितरण पर 1385.34 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। उज्ज्वला योजना का लाभ यूपी की रजिस्टर्ड महिला लाभार्थी ही ले पाएंगी। योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों का नाम बीपीएल परिवार की सूची में होना अनिवार्य है। ये इस योजना की सबसे पहली शर्त है। इसके अलावा योजना में आवेदन के लिए महिला का आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड या गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक खाता नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और आवासीय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज होने आवश्यक हैं। 


ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपनी एलपीजी कंपनी (इंडेन, भारत गैस, एचपी) की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं। फिर Ujjwala Yojana 2.0 ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भर कर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके नजदीकी गैस डीलर को दें। वेरिफिकेशन के बाद 10 से 15 दिन में मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। ऑफलाइन आवेदन के लिये नजदीकी गैस एजेंसी से उज्ज्वला योजना का फॉर्म लेकर उसमें अपना नाम, पता, आधार नंबर, परिवार की जानकारी, बैंक खाता नंबर और बीपीएल, राशन कार्ड विवरण भरें। फिर फॉर्म और डॉक्यूमेंट जमा कर दें। वेरिफिकेशन के बाद फ्री गैस चूल्हा और सिलेंडर का इंस्टॉलेशन आपके घर में हो जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad