कायस्थ वाहिनी के तत्वावधान में फ्री मेडिकल कैंप 12 अक्टूबर को
Free medical camp on 12th October under the aegis of Kayastha Vahini
बस्ती, 07 अक्टूबर। कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय, हिंद हार्ट इंटीट्यूट एंड मेडिकल साइंस के संयुक्त तत्वावधान में ब्लाक रोड स्थित नीलकंठ हॉस्पिटल में हार्ट की जांच एवं परामर्श कैंप का आयोजन 12 अक्टूबर दिन रविवार को किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ सर्जन, नीलकंठ हॉस्पिटल के कंसल्टेंट डॉ वी एस श्रीवास्तव ने बताया कि प्रसिद्ध सर्जन डॉ पंकज श्रीवास्तव के द्वारा कैंप मरीजों की जांच की जाएगी।
उन्हे उचित परामर्श दिया जाएगा जिससे उनका सही इलाज हो सके। नील कंठ के डायरेक्टर डॉ आर सी श्रीवास्तव ने बताया कि जिन मरीजों का आयुष्मान कार्ड बना है अगर जरूर पड़ती है तो उनके ऑपरेशन की भी व्यवस्था हॉस्पिटल के द्वारा कराई जाएगी। अन्य प्रकार के मरीज भी कैंप में आकर अपना जांच निःशुल्क करवा सकते है। जांच शिविर में डॉ स्नेहा चौरसिया चेस्ट, अस्थमा स्पेशलिस्ट और डॉ राहुल वर्मा फिजिशियन भी मरीजों का जांच करेंगे। जांच शिविर का समय सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय के प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव व उपसचिव कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ पंकज श्रीवास्तव के सहयोग से बस्ती में एक अच्छी पहल होने जा रही है। उन्होने ज्यादा से ज्यादा की संख्या में शिविर में आने की अपील किया।











Post a Comment
0 Comments