Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो, स्वदेशी मेला का आयोजन नौ अक्टूबर से



यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो, स्वदेशी मेला का आयोजन नौ अक्टूबर से
UP International Trade Show, Swadeshi Mela to be organised from October 9

गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। नोएडा में यू पी ट्रेड शो स्वदेशी मेला का भव्य स्तर पर आयोजन होने जा रहा है जिसमें स्वदेशी उत्पादो का बड़े पैमाने पर प्रदर्शन एवं बिक्री किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप तथा जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मेधा रूपम के नेतृत्व में “यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला, 2025” का आयोजन किया जा रहा है।


यह मेला 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर, 2025 तक नोएडा हाट, सेक्टर-33ए, नोएडा सिटी सेंटर में प्रतिदिन प्रातः 11ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक आयोजित होगा। श्री कुमार ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के निर्माण, बिक्री एवं प्रदर्शनी को बढ़ावा देना है, ताकि राज्य में “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त बनाया जा सके।



उन्होंने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर नागरिकों से आह्वान किया गया है कि वे अपने घरों को स्वदेशी उत्पादों से सजाएं तथा जीएसटी दरों में की गई कमी का लाभ उठाते हुए “स्वदेशी अपनाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं।” मेले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न इकाइयों एवं उद्यमियों के उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय उद्यमिता, हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि-आधारित उत्पादों एवं स्टार्टअप नवाचारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad