Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फरूखाबाद में कोचिंग सेन्टर में धमाका, 2 छात्रों की मौत



फरूखाबाद में कोचिंग सेन्टर में धमाका, 2 छात्रों की मौत
Blast at coaching centre in Farrukhabad, 2 students killed

यूपी डेस्कः फर्रुखाबाद के कोचिंग सेंटर व लायब्रेरी में शनिवार को तेज धमाके के साथ हुये विस्फोट में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 5 बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाका इतना तेज था की इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। कोचिंग सेंटर के दरवाजे और बेंच टूट गए। 



आसपास के कई मकानों के शीशे टूट गए। मौके पर किसी गैस की गंध आ रही थी। प्रारंभिक रूप से सैप्टिक टैंक में मीथेन गैस से धमाका होने की बात कही जा रही है। हादसे की जांच की जा रही है। कोचिंग सेंटर में छात्रों की खड़ी बाइक, स्कूटी और साइकिलें करीब 50 फीट दूर तक जा गिरीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां, फतेहगढ़ और कादरी गेट थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का हाल जानने के लिए डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसपी आरती सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल भी मौके पर पहुंचे। 


फोरेंसिक टीम और बम स्क्वॉयड मौके पर पहुंच गया। मामला सातनपुर मंडी के पास स्थित द सन क्लासेस कोचिंग सेंटर का है। यह कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी योगेश राजपूत और रविंद्र शर्मा पिछले कुछ महीनों से चला रहे थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गए 7 घायलों में से 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। इनमें एक युवक फतेहगढ़ के निनौआ में रहने वाला आकाश कश्यप पुत्र दीपक कश्यप और आकाश सक्सेना हैं। दोनों सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया- बेसमेंट में नर्सरी से 12वीं तक के बच्चों के कोचिंग क्लासेस चलते थे। बेसमेंट में सेप्टिक टैंक में ब्लास्ट हुआ है। यह मीथेन गैस की वजह से हुआ है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad