Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महराजगंज में सकुशल सम्पन्न हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन



महराजगंज में सकुशल सम्पन्न हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन
Immersion of Goddess idols completed safely in Maharajganj
जिला संवाददाता, महराजगज (सुनील पाण्डेय) शनिवार को सिसवा बाजार में प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तथा भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन नम आंखों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सिसवा नगर में कुल 36 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। 


विसर्जन जुलूस के दौरान सभी प्रतिमाएं इस्टेट चौक पर एकत्र हुईं, जहां से जुलूस रामजानकी मंदिर रोड, अमरपुरवा चौराहा, गोपाल नगर, रोडवेज बस स्टैंड, पुरानी पुलिस चौकी रोड, स्टेशन रोड, फल मंडी, शायर स्थान चौराहा होते हुए बीजापार स्थित खेखड़ा घाट पहुंचा। वहां विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूरा क्षेत्र ‘जय माता दी’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सीओ शिव प्रताप सिंह, एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज सहित पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा कार्यक्रम श्रद्धा, उल्लास और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad