5-day Shri Hari Katha in Bankati from October 27, devotees gathered in Jagran Yatra
बस्ती, 26 अक्टूबर। बनकटी कस्बे में जूनियर हाईस्कूल के सामने 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 5 दिवसीय श्रीहरि कथा का आयोजन किया गया है। रोजाना शाम 5.00 बज से 8.00 बजे तक भक्तजन कथा का रसपान कर सकेंगे। स्वामी विष्णु प्रकाशानंद जी महराज व्यासपीठ पर होंगे। इस निमित्त आज महादेवा कस्बे से कथास्थल पर जन जागरण यात्रा निकाली गई जिसमे श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
बाजे गाजे व पुष्पवर्षा और धार्मिक नारों के साथ निकली यात्रा कथास्थल पर पहुंची। बीच बीच में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। आयोजक शिव प्रसाद उपाध्याय एवं काशी प्रसाद पाण्डेय ने कहा क्षेत्रीय जनमानस के सहयोग से कथा का आयोजन किया गया है। उन्होने क्षेत्रीय जनों से अपील किया कि अधिकाधिक संख्या में पहुचकर कथा का रसपान करें जिससे आयोजन की सार्थकता सिद्ध हो और लोग पुण्य के भागी बने। जागरण यात्रा मे प्रमुख रूप से डा. अनिल कुमार मौर्य, नीलम मौर्य, प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पाल, डा. अजीत मणि त्रिपाठी व लालगंज थानाध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग शामिल हुये।











Post a Comment
0 Comments