बनकटी में हरिकथा 27 अक्टूबर से, आज निकलेगी साइकिल जागरूकता रैली
Harikatha in Bankati from October 27, cycle awareness rally to be held today
बस्ती, 26 अक्टूबर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान गोरखपुर की ओर से शि प्रसाद उपाध्याय एवं काशी प्रसाद पाण्डेय के संयोजन में जूनियर हाईस्कूल बनकटी के सामने हरिकथा का आयोजन किया गया है। 27 अक्टूबर से आरम्भ होने वाली इस कथा के उपलक्ष्य में 26 अक्टूबर को 11.30 बजे दिन में जनजागरूकता साइकिल रैली निकाली जायेगी जो महादेवा स्थित एचआर पैलेस से निकलकर कथा स्थल तक जायेगी। इसमे क्षेत्र के सैकड़ों लोग हिस्सा लेंगे। आयोजक शिव प्रसाद उपाध्याय ने क्षेत्रीय जनमानस से अपील किया है कि जागरूकता रैली में हिस्सा लेते हुये रोजाना शाम 5.00 से 8.00 बजे तक होने वाली अमृत कथा का रसपान जरूर करें।
बनकटी में हरिकथा 27 अक्टूबर से, आज निकलेगी साइकिल जागरूकता रैली
October 25, 2025
0
Tags











Post a Comment
0 Comments