सी.ओ. निचलौल ने लगाई चौपाल, महिलाओं को दी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी
CO Nichlaul organized a public meeting and informed women about helpline numbers.
जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील पाण्डेय) मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज क्षेत्राधिकारी निचलौल के नेतृत्व में थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सबया डाला में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ने ग्रामवासियों, विशेषकर महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने महिलाओं को साइबर सुरक्षा आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीके, और हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने अपने विचार साझा किए और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। इस चौपाल में थाना कोठीभार पुलिस टीम, स्थानीय ग्रामवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।











Post a Comment
0 Comments