Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आनलाइन गेमिंग की थी लत, मां को मार डाला



आनलाइन गेमिंग की थी लत, मां को मार डाला
Addicted to online gaming, he killed his mother

लखनऊ, उ.प्र.। पीजीआई के बाबू खेड़ा में रेनू यादव की हत्या में पुलिस ने खुलासा करते हुये उसके छोटे बेटे निखिल यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीए के छात्र आरोपी बेटे निखिल गिरफ्तार कर यह दावा किया है कि ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में निखिल ने मां रेनू को मौत के घाट उतारा था। डीसीपी साउथ, लखनऊ निपुण अग्रवाल ने बताया कि निखिल को ऑनलाइन गेमिंग, बेटिंग की लत थी। 


वह गेम में काफी रकम भी हार चुका था। रकम चुकाने के लिए लोन लिया था, लोन वाले निखिल को वसूली के लिए कर रहे थे परेशान। ऑनलाइन गेमिंग में 50 लाख से अधिक की रकम का ट्रांजेक्शन कर चुका था। घटना के दिन मां रेनू के जेवर घर से चुराये। मां को पता चल जाने के शक में पेचकस से गले और सीने पर किया वार उसके बाद सिलेंडर से सिर कुचकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता और मामा को झूठी सूचना दी थी कि घर में घुसे बदमाशो ने मां की हत्या की। उसने पुलिस को भी गुमराह किया था। हत्या करने के बाद निखिल ट्रेन से फतेहपुर भाग गया था। सीसीटीवी में कैद हुआ था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी की मदद से निखिल को गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल पेचकस, सिलेंडर और जेवर बरामद किया जा चुका है।  

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad