Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में मेडिकल कालेज के वार्डों में सप्लाई हो रहा था बदबूदार पानी, टंकी मे मिली लाश



देवरिया में मेडिकल कालेज के वार्डों में सप्लाई हो रहा था बदबूदार पानी, टंकी मे मिली लाश 
Smelly water was being supplied to the wards of the medical college in Deoria, a dead body was found in the tank.
यूपी डेस्कः देवरिया में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पानी के टैंक एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। यही पानी पीने के लिए सप्लाई हो रहा था। पानी से बदबू आने की शिकायत पर टैंक का ढक्कन हटाया गया, तो उसमें युवक का शव पड़ा था। शव पूरी तरह सड़कर फूल चुका था। युवक के हाथ में निडिल लगी थी। प्रशासनिक अफसरों को सूचना देकर पुलिस और फोरेंसिक टीम बुलाई गई। 



पुलिसकर्मी सीढ़ी लगाकर टंकी पर चढ़े और शव निकालने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस टैंक को तोड़कर शव निकाला, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सोमवार सुबह मरीजों और उनके तीमारदारों ने पानी में बदबू की शिकायत की। छठी मंजिल पर स्थित टंकी से तेज बदबू आने लगी, तो कर्मचारियों को उसमें कुछ पड़ा होने का आशंका हुई। इसके बाद ढक्कन हटाया गया। ढक्कन हटाते ही बदबू और तेज हो गई। कर्मचारियों ने झांककर देखा, तो अंदर एक युवक का शव उतराता दिखा। 


उसके दाएं हाथ पर निडिल लगी थी। माना जा रहा है कि कोई मरीज था। इसी टंकी से मेडिकल कॉलेज के वार्ड, ओपीडी और प्रशासनिक भवनों में पीने और अन्य उपयोग के लिए पानी की सप्लाई की जाती है। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से पानी और आसपास के नमूने भी लिए। जिससे पता लगाया जा सके कि शव कितने समय से टंकी में पड़ा था। 


घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में आक्रोश फैल गया। कई लोगों ने कहा कि अगर पानी में बदबू की शिकायत पहले गंभीरता से ली जाती, तो यह भयावह स्थिति न बनती। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना के बाद वार्ड, ओपीडी, नर्सिंग हॉस्टल और प्रशासनिक भवनों में पानी की सप्लाई रोक दी। जल निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने टंकी खाली कराकर पूरे परिसर को सैनिटाइज किया। पानी के नमूने लखनऊ स्थित राज्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पानी की नियमित सप्लाई बहाल की जाएगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि शव कई सप्ताह पुराना है। इससे पानी दूषित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad