Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में, जन जागरण शोभा यात्रा




बस्ती में रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में, जन जागरण शोभा यात्रा 
Preparations for Ramlila in Basti are in the final stages, with a public awareness procession.

बस्ती, 22 अक्टूबर। सनातन धर्म संस्था, बस्ती द्वारा विगत 5 वर्षों से आयोजित हो रही रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण मे हैं। आयोजन समिति से जुड़े सैकड़ों लोग आयोजन को ऐतिहासिक बनाने मे जुटे हैं। आम जनमानस को जागरूक करने व उन्हे रामलीला में आमंत्रित करने हेतु एक जागरण शोभायात्रा 26 अक्टूबर को निकाली जायेगी। आयोजन समिति के श्याम जी चौधरी ने बताया जन जन में राम के प्रति आस्था जगाने के लिए ये संस्था सतत प्रयत्नशील है, ये सब आम जन के सहयोग से ही संभव हो पाया है। 


पण्डित गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि पिछले वर्षों में रामलीला द्वारा नौनिहालों में संस्कार देने का जो बीड़ा सनातन धर्म संस्था, बस्ती ने उठाया है। उसका परिणाम दिखना शुरू हो गए हैं। डॉ शैलेश सिंह ने स्कूली बच्चों द्वारा होने वाली श्री रामलीला महोत्सव पर कहा कि आज आवश्यकता है सभी बच्चों में येन केन प्रकारेण श्री राम जी के जीवन से जोड़कर राम के आदर्श स्थापित किया जाए। जिस राम राज्य और विश्वगुरु भारत की हम सब कल्पना करते हैं उसका सबसे सुलभ और सटीक मार्ग जन हर उस व्यक्ति से होकर गुजरता है जो राम के प्रति आस्थावान है। 


मेडिकल की पढ़ाई कर रही शक्ति संगठन की मुखिया कात्यायनी दूबे ने कहा कि जिस तरह से आज क्राइम बढ़ रहा है, बच्चे माता पिता से विमुख हो रहे हैं, धर्म की हानि हो रही है, तेजी से धर्मांतरण हो रहे हैं, संयुक्त परिवार की अवधारणा टूट रही है, ऐसे बच्चों को श्री रामलीला से जोड़कर लगातार 3 से 4 महीने तक श्री राम चरित्र, आचरण, जीवन पद्धति आदि का अध्ययन कराया जा रहा है वह एक बड़े परिवर्तन की शुरुआत है। डॉ आशीष नारायण त्रिपाठी ने शोभा यात्रा को अविस्मरणीय बनाने की अपील की।


कर्नल के सी मिश्र व महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 सुनीता तिवारी ने कहा कि बच्चे श्री राम जी से प्रेरणा लेते हुये स्वराष्ट्र व स्वधर्म के प्रति जागरुक हों, सीमाओं की सुरक्षा हेतु तत्पर हों। सभी का आवाहन करते हुये मनीष सिंह ने कहा कि आगामी 26 अक्टूबर, दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से श्री कृष्ण कुमारी पाण्डेय इंटर कॉलेज स्टेशन रोड से रोडवेज, गांधीनगर, कंपनी बाग होते हुये शिव मंदिर अमहट घाट तक श्री रामलीला समिति द्वारा भव्य जन जागण शोभायात्रा का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है जो समाज के लिए समाज के द्वारा ही सम्पन्न होना है, जिसमें बड़ी संख्या में सपरिवार पीत वस्त्रों में सम्मिलित होने का आह्वान किया गया है।


नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि श्री रामलीला महोत्सव, बस्ती हमारे जनपद का मुख्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बन गया है। कार्यक्रम हेतु साफ सफाई, मोबाइल शौचालय, पेयजल, फॉगिंग आदि की व्यवस्था नगर पालिका, बस्ती द्वारा की जाएगी। बैठक का संचालन अखिलेश दूबे ने किया, उन्होंने संचालन के समय श्री रामचरित मानस की महत्वपूर्ण चौपाइयों से लोगों में राम जी के प्रति भाव भरने का प्रयास किया। मंगल प्रसाद दुबे, नरेश सडाना, अतुल चित्रगुप्त, अंकुर यादव,  


सूर्या उपाध्याय, अम्बिकेश्वर ओझा, डॉ0 वीरेंद्र तिवारी, संतराम विश्वकर्मा, राना दिनेश प्रताप सिंह, उमंग शुक्ल, विवेक मिश्रा, राम दरश, सी0ए0 अभिषेक मणि त्रिपाठी, डॉ0 दुर्गेश पांडेय, रत्नेश शुक्ल, अखिलेश त्रिपाठी, सुशील मिश्र, कैलाश नाथ दूबे, अनुराग शुक्ल, पंकज त्रिपाठी, राजेश मिश्रा,संतोष कुमार जायसवाल, मंगल देव शुक्ला, रमेश सिंह, अनिल कुमार सिंह ,सच्चिदानंद मणि त्रिपाठी, कैलाश पूजन मिश्रा, हार्दिक पांड्या ,आलोक पांडे, विनय सिंह, देवानंद सिंह, बुद्धि सागर दुबे, संदीप शर्मा, प्रद्युम्न शुक्ला, उमाशंकर सिंह, सर्वजीत सिंह, राकेश पांडे, सत्यव्रत, नरेश कुमार, दिनेश कुमार श्रीवास्तव , अनिल तिवारी, धर्मपाल सिंह, भावेश पांडे, राम हरीश पाठक, बबलू मेहंदी वाले, अतुल पांडे, राजकुमार दुबे सहित समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के अगुवा, विद्यालयों के प्रबंधक, सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad