Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ललितपुर में दलित छात्रा संग चलती कार में चाकू की नोक पर गैंगरेप



ललितपुर में दलित छात्रा संग चलती कार में चाकू की नोक पर गैंगरेप
Dalit girl gang-raped at knifepoint in a moving car in Lalitpur

यूपी डेस्कः ललितपुर में जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसी कस्बे के एनएच 44 पर एक दलित छात्रा के साथ चलती कार में दो युवकों द्वारा गैंगरेप किये जाने मामला सामने आया है। घटना है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 


छात्रा की शिकायत के अनुसार, छात्रा 4 अक्टूबर की दोपहर को तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अपने गांव से जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसी कस्बे में स्कॉलरशिप का ऑनलाइन फार्म भरने गई हुई थी। वहां से लौटते समय ही नेशनल हाईवे पर उसको एक जान पहचान का लड़का नितिन ठाकुर मिला। नितिन कार से हाइवे पर जा रहा था। उसने छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। 


कार में एक और लड़का बैठा हुआ था। दोनों युवकों ने हाईवे पर चलती कार में चाकू की नोक पर बारी- बारी से छात्रा के साथ रेप किया। फिर छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए सौरई रोड स्थित मंदिर के पास शाम करीब 7 बजे हाईवे पर छोड़कर भाग गये थे। लड़की जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। जखौरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad