Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे बिस्तर पर मृत मिला युवक, मचा हड़कम्प



बस्ती मे बिस्तर पर मृत मिला युवक, मचा हड़कम्प
Youth found dead on bed in slum, panic ensues

बस्ती, 25 अक्टूबर। लालगंज थाना क्षेत्र के बगही गांव में 14 वर्षीय किशोर नौशाद का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मिला है। वह तीन भाईयों मे सबसे छोटा था और घर पर ही रहता था। घटना के बाद परिजनों में काहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार और चौकी इंचार्ज कुदरहा महेश कुमार शर्मा मौके ने परिजनों से पूछताछ की। 


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान नौशाद पुत्र हकीमुद्दीन के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद नौशाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह जब उसकी छोटी बहन रन्नु कमरे में झाड़ू लगाने गई, तो उसने नौशाद को बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad