Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ग्रीन TREE और रक्तदान से दिया स्वस्थ व सुरक्षित जीवन का संदेश



ग्रीन TREE और रक्तदान से दिया स्वस्थ व सुरक्षित जीवन का संदेश
Message of healthy and safe life given through green tea and blood donation

रुधौली, बस्ती। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम एवं उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के तत्वावधान में सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र, बस्ती द्वारा आज महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज में एचआईवी, एड्स जागरूकता शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था समाज में एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोग के प्रति भेदभाव कम करना, तथा लोगों को जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश शुक्ला, उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश शासन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप सिंह “पिंकू”, अध्यक्ष, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, बस्ती ने योगदान दिया। मुख्य अतिथि महेश शुक्ला ने कहा कि सुरक्षित व्यवहार, नियमित जांच और सकारात्मक सोच ही एचआईवी संक्रमण से बंचा सकता है। विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिंह “पिंकू” ने अपने संबोधन में युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को एड्स के प्रति फैली गलत धारणाओं को दूर करने की ज़रूरत है।


शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा एचआईवी टेस्टिंग, परामर्श और हेल्थ चेकअप किया गया। लोगों को बताया गया कि समय पर जांच, सुरक्षित संबंध, और संक्रमित व्यक्ति के साथ भेदभाव न करना एक स्वस्थ और जिम्मेदार समाज की पहचान है। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने का प्रयास किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के लिए प्रतिभागियों को “स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन” का नारा दिया गया। 


शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. अनिल मौर्य, डॉ. भावना गुप्ता, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. अफरोज आलम, एवं बीपीएम उमेश श्रीवास्तव सहित चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य सुभाष वर्मा, डॉ. राम अनुग्रह, दीपक बरनवाल, संजय मोदनवाल, घनश्याम सोनी, दीपक सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र, बस्ती के समन्वय में हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad