Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजनीति में कड़ा कद होने के साथ साथ अच्छे इंसान भी थे रामबिलास पासवान- कुलवेन्द्र सिंह



राजनीति में कड़ा कद होने के साथ साथ अच्छे इंसान भी थे रामबिलास पासवान- कुलवेन्द्र सिंह
Apart from having a strong political stature, Ram Vilas Paswan was also a good human being - Kulvendra Singh

बस्ती, 8 अक्टूबरंः लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय पर पद्म भूषण रामविलास पासवान के मरण दिवस पर एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें सभी लोगों ने पासवान की फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने बताया कि पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया जिले के शहरबन्नी में हुआ था। 


पासवान ने एलएलबी व एम ए की पढ़ाई की थी। 1969 में बिहार सरकार में विधायक के रूप में पहली बार आए थे। 1969 से लगातार 2020 तक 9 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उन्होंने 6 प्रधानमंत्रियो के साथ कार्य किया था। वह दलित नेता होने के साथ-साथ एक रहमदिल और अच्छे इंसान थे। शोकसभा में सौरभ यादव, दीपेंद्र सिंह एडवोकेट, अभिषेक सिंह, केसरी नरायन तिवारी, लाडले हैदर रिजवी, राजेंद्र सिंह राजावत, विष्णु प्रसाद भट्ट एडवोकेट, महेश, ईश्वर चंद्र व बबीता शामिल हुये।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad