Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सनातन धर्म संस्था ने शोभा यात्रा निकालकर दिया रामलीला देखने का निमंत्रण



सनातन धर्म संस्था ने शोभा यात्रा निकालकर दिया रामलीला देखने का निमंत्रण
Sanatan Dharma Sanstha organized a procession and invited people to watch Ramlila. Sanatan Dharma Sanstha organized a procession and invited people to watch Ramlila.

बस्ती, 26 अक्टूबर। सनातन धर्म संस्था बस्ती द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव से जन जन को जोड़ने के उद्देश्य हेतु रविवार को भव्य जन जागरण शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर रोडवेज, गांधीनगर कंपनी बाग, शास्त्री चौक होते हुए श्री शिव मंदिर अमहट तक बड़े ही दिव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। 



भगवान श्रीराम की मनमोहक झांकी ने शोभायात्रा को आकर्षक बना दिया। एस डी एस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने घोष बजाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया, वहीं भक्तगण “जय श्रीराम“ के नारों और भजन-कीर्तन के संग प्रभु के नाम में लीन दिखाई दिए। श्रद्धालु पैदल और अपने-अपने वाहनों से चलते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। यात्रा के मार्ग में रोडवेज, गायत्री शक्तिपीठ, गांधीनगर, श्री कृपाल मंदिर, कम्पनी बाग, शास्त्री चौक आदि पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर लोगों को जलपान कराके शोभायात्रा का हार्दिक स्वागत किया। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का दृश्य देखते ही बन रहा था। 


सनातन धर्म संस्था के सदस्य कर्नल के सी मिश्र ने कहा कि 31 अक्टूबर 2025 से 9 नवम्बर तक सक्सेरिया इंटर कॉलेज के प्रांगण में सायं 6 30 बजे से शुरू होने वाली श्री रामलीला हेतु नगरवासियों को निमंत्रित करने के उद्देश्य से यह शोभायात्रा प्रतिवर्ष निकाली जाती है। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। श्री शिव मंदिर पर प्रभु श्री राम जी और शिव जी की आरती के साथ और इस संकल्प के साथ की आने वाली 31 अक्टूबर से होने वाले बाल कलाकारों द्वारा श्री रामलीला को भव्य दिव्य बनाने के लिए संपूर्ण ऊर्जा के साथ सहयोग करेंगे।


शोभायात्रा में डॉ अश्विनी सिंह, अंकुर वर्मा, राणा दिनेश प्रताप सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, सहदेव दूबे, नरेश सडाना, अनूप त्रिपाठी, उर्मिला त्रिपाठी, रमेश पाल सिंह, मनीष सिंह, जगदीश मिश्र, विनय शुक्ल, प्रदीप दूबे, सी ए अभिषेक त्रिपाठी, डॉ शैलेश कुमार सिंह, अखिलेश दूबे, सुनील शुक्ल, अनुराग शुक्ल, सुशील मिश्र, सुनील सिंह, राकेश दूबे जे डी, संजय सिंह, संजय पाल, सतीश कुमार, विष्णु शुक्ल, बुद्धिसागर दूबे, अनिल कुमार, अजीत कुमार, सुरेश कुमार, ओमकार मिश्र, प्रेम नाथ निषाद, गजेंद्र त्रिपाठी, शिव प्रसाद मौर्या, सार्जन चौबे, अविनाश त्रिपाठी, अर्पित गौड़, अनिल सिंह, अनिल त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह, वेद बाबू, कैलाश नाथ दूबे, शम्भू नाथ मिश्र, गोपेश पाल, लल्लू पाण्डेय, चंदन सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, 


चंद्रेश शुक्ल, पूजा दूबे, ज्योति दूबे, खुशी त्रिपाठी, डॉ कात्यायनी दूबे, पूजा अग्रहरि, आशुतोष कुमार पांडेय, प्रेम श्रीवास्तव, श्री त्रिपाठी, विधि त्रिपाठी, महादेव पाण्डेय, कौशल त्रिपाठी, अंकित, अभय, अतुल पाण्डेय, पंकज त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त, अतुल चित्रगुप्त, अंकुर यादव, सहदेव दुबे, संतोष पाल, शिवनाथ चौबे, रमेश पाल सिंह, पुष्पा चौधरी, सुभाष वर्मा, वीरेंद्र सिंह, भोला चौधरी, शिवसागर शुक्ल, शरवेस श्रीवास्तव, प्रेम प्राकाश ओझा, बबलू, सहदेव दूबे, सन्तोष पाल, वीरेंद्र त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, विजय उपाध्याय, अनिल त्रिपाठी, डॉ देवानंद सिंह, अनुराग पाण्डेय, अखिलेश सिंह, सौरभ त्रिपाठी, संध्या दीक्षित, एम पी दूबे, सर्वजीत सिंह, रामविलास शर्मा, अम्बिकेश्वर दत्त ओझा, बृजेश पाण्डेय, सुरेंद्र शर्मा, हरीश त्रिपाठी, अभिनव उपाध्याय, सच्चिदानंद पाण्डेय, हर्ष कसौधन, राहुल सिंह, अमरेश पाण्डेय, आकाश पाण्डेय सहित सैकड़ों जन उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad