Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दि सीएमएस में धुमधाम से मनी वंदेमातरम गीत की 150वीं वर्षगाठ



दि सीएमएस में धुमधाम से मनी वंदेमातरम गीत की 150वीं वर्षगाठ
The CMS celebrated the 150th anniversary of the song Vande Mataram with great pomp and show.

बस्ती, 07 नवम्बर। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “देश वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। यह गीत हमारी एकता, राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है।”


कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिनव उपाध्याय ने बच्चों को संबोधित करते हुए वंदे मातरम गीत के इतिहास और इसके महत्व से संबंधित कई रोचक जानकारियाँ साझा कीं। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को देशप्रेम की भावना को सदैव बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह के दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक स्वर में वंदे मातरम गाकर इस ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाया। इस अवसर पर शिक्षकों में सुषमा श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, बिमला सिंह, ममता पांडे, निशा पांडे, स्मिता थाना, कीर्ति पांडे, वेद व्यास शर्मा, अर्जुन बरनवाल, सुब्रत दुबे, मनोज कुमार गुप्ता आदि ने वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad