Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुबौलिया में मिली अज्ञात युवक की लाश, पहचान कराने मे जुटी पुलिस



दुबौलिया में मिली अज्ञात युवक की लाश, पहचान कराने मे जुटी पुलिस
Unidentified youth's body found in Dubaulia, police trying to identify him

दुबौलिया, बस्ती (संतोष श्रीवास्तव)। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव के दक्षिण सरयू नदी में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव‌ को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। शव‌ तीन चार दिन पुराना लग रहा है। युवक नीले रंग का हाफ पैन्ट, व मैरून कलर का हाफ टी शर्ट पहने हैं।‌ उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।‌ शव सड चुका है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad