Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डीएम साहिबा बताइये, सरकारी बीज गोदाप पर हो रही संगठित लूट में किस किस का हिस्सा



डीएम साहिबा बताइये, सरकारी बीज गोदाप पर हो रही संगठित लूट में किस किस का हिस्सा
DM Sahiba, please tell me who all are involved in the organized loot taking place at the government seed warehouse.

बस्ती, 07 नवम्बर। जिला मुख्यालय पर कम्पनी बाग स्थित सरकारी बीज गोदाम पर लूट मची है। यहां तनख्वाह से अफसरों का पेट नही भर रहा है इसलिये वे मेहनतकश किसानों की जेब काट रहे हैं। शिकायत मिलने पर हमारे संवाददाता ने मौके पर जाकर देखा तो सरकारी बीज केन्द्र के प्रभारी योगेन्द्र वर्मा किसानों को दिये जा रहे गेहूं के बीज मे प्रति बोरी 114 रूपये ज्यादा वसूल कर रहे हैं। 



सब्सिडी के बाद इसका सरकारी रेट 936 रूपया है। यह पूछने पर कि ये ओवर रेटिंग किसके आदेश पर हो रही है और इसमे किस किस की हिस्सेदारी है उन्होने वितरण काउन्टर बंद कर दिया और इधर उधर कर बातें करने लगे। मौके पर मौजूद भदेश्वरनाथ निवासी लवकुश गिरि तथा भूवरसराय निवासी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि उनसे 114 रूपये ज्यादा लिया गया है। अन्य कई किसान ओवररेटिंग की गवाही दे रहे थे। संवददाता ने डीएम कृतिका ज्योत्सना के सीयूजी नम्बर पर फोन करके इसकी जानकारी दी। 



किसी तीसरे जिम्मेदार व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा जिला कृषि अधिकारी को बताता हूं। इसके बाद संवाददाता ने जिला कृषि अधिकारी को जानकारी दी, पूछा 114 रूपये की लूट में किस किस का हिस्सा है। मेहनतकश किसानों के खून पसीने की कमाई आखिर कौन डकार रहा है, उन्होने संवाददाता से कहा आपका सवाल टेढ़ा है। फिलहाल उन्होने भी किसी अधिकारी को मौके पर भेजन की बात कही। देखना होगा कि तेज तर्राक नवाबत जिलाधिकारी इस मामले में क्या कार्यवाही करती हैं या फिर जिला प्रशासन की नाक के नीचे संगठित लूट जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad