Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डिप्टी सीएम के स्वागत में कानून व्यवस्था हाशिये पर, हर्ष फायरिंग पर घेर रहा विपक्ष



डिप्टी सीएम के स्वागत में कानून व्यवस्था हाशिये पर, हर्ष फायरिंग पर घेर रहा विपक्ष
बिहार डेस्कः
सुशासन का दावा करने वाली बिहार की एनडीए सरकार कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर है। नई सरकार बनने के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है। एक ओर एनडीए नेता लगातार कानून का राज स्थापित करने और अपराधियों को नहीं बख्शने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी और राजद हर दिन क्राइम बुलेटिन के जरिए सरकार पर हमला बोल रही है। 



इसी बीच शुक्रवार को सामने आए एक वीडियो ने राजनीतिक हलचल को और ज्यादा तेज कर दिया है। लखीसराय में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें समर्थक खुलेआम हथियार लहराते और आसमान में गोलियां चलाते दिखे। 


यह घटना तब हुई, जब विजय सिन्हा चुनाव जीतने के बाद बड़हिया में जन-आभार जताने पहुंचे थे। वायरल फुटेज में विजय सिन्हा अपनी गाड़ी के ऊपर माइक्रोफोन लेकर जनता को संबोधित करते दिख रहे हैं, जबकि उनके आसपास मौजूद समर्थक लगातार फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस रोड शो में समर्थकों ने बुलडोजर से फूल वर्षा भी की और हवा में हथियार लहराते वीडियो बनाए। यह वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और विपक्ष ने इसे कानून-व्यवस्था पर खुला प्रश्नचिह्न बताया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad