Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

78 वें एनसीसी दिवस पर दिखा कैंडेट्स का जोश एवं उत्साह



78 वें एनसीसी दिवस पर दिखा कैंडेट्स का जोश एवं उत्साह
बस्ती, 30 नवम्बर।
किसान पीजी कालेज परिसर में 78वां एनसीसी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान एनसीसी कैडेट्स में उत्साह और जोश देखा गया। कर्नल विशाल सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होने कहा राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना 1948 में एकता और अनुशासन के मूलमंत्र के साथ हुई थी। अब एनसीसी लगभग 20 लाख कैडेटों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा एकरूप युवा संगठन बन गया है।


इसमें से 6 लाख कैडेट पिछले एक दशक में सीमावर्ती और तटीय क्षेत्रों में एनसीसी के व्यापक विस्तार के क्रम में बढ़े हैं। उन्होने कहा एनसीसी का उद्देश्य नई पीढ़ी में चरित्र, भाईचारा, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण और साहस की भावना का विकास करना है। इसके साथ ही, संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का मानव संसाधन तैयार करना है ताकि वे जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान कर सकें और युवाओं को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने हेतु उपयुक्त वातावरण प्रदान कर सकें।


इस उत्सव के रूप में बस्ती जिले के समारोह और बांसी के के छात्रों लगभग 8 एएनओ और 1100 कैडेटों ने साइकिल रैली, प्लेकार्ड के साथ मार्च, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से तंबाकू चबाने के हानिकारक प्रभावों की रोकथाम और निषेध तथा खुले और सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने के बारे में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यातायात नियमों के बारे में जागरुकता फैलाई गई, जिसमें यातायात की समझ, हेलमेट पहनना और सीट बेल्ट का प्रयोग, मोटा अनाज के लाभ शामिल थे। युवाओं ने स्कूल और कॉलेज के बच्चों को नशा मुक्ति अर्थात किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम और नागरिक भावना और जिम्मेदारियों के बारे में भी प्रेरित किया। 


एनसीसी दिवस समारोह का समापन 30 नवंबर को किसान डिग्री कॉलेज, बस्ती में किया गया। कार्यक्रम में कर्नल विशाल सिंह, सभी एएनओऔर एनसीसी यूनिट के प्रशिक्षक स्टाफ ने भाग लिया। कर्नल विशाल सिंह ने भागीदारी और अच्छे काम की सराहना की बाद मेंउन्होंने कैडेटोंको संबोधित किया और महानिदेशक एनसीसी का संदेश दिया और उन्हें भारत के जिम्मेदार नागरिक बनने और कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने करियर में प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अरुण कुमार तिवारी जिला उद्यान अधिकारी, मेजर प्रोफेसर राजेन्द्र बौद्ध, लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार सिंहशाही, सीटीओ गजेन्द्र सिंह विष्ट, सूबेदार मेजर बशीर अहमद, सूबेदार प्रेम सिंह, एनसीओ विनोद, एनसीओ सुमितसुब्बा, बी बी थापा, सहित 300 एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad