Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बीस साल बाद माओवादियों के चंगुल से छूटकर घर पहुचा जुबेर, पुलिस रख रही नजर



बीस साल बाद माओवादियों के चंगुल से छूटकर घर पहुचा जुबेर, पुलिस रख रही नजर
Twenty years later, Zuber escaped from the clutches of Maoists and returned home, police keep an eye on
संतकबीर नगर (सुनील कुमार) महुली थाना क्षेत्र के मानपुर स्थित निहालुपुर पुरवा निवासी जुबेर अहमद राजस्थान प्रांत से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था, काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नही मिला था। बीस साल बाद अपने घर लौटा है। बृहस्पतिवार को उनकी वापसी से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन एसआईआर सर्वे के दृष्टिगत क्षेत्र में तरह तरह की चर्चायें हो रही हैं। 


इन चर्चाओं के मद्देनजर, शनिवार को पुलिस ने जुबेर को थाने बुलाया। पुलिस ने 20 साल गायब रहने के दौरान उनके गतिविधियों की जानकारी ली और घर वापस भेज दिया गया। महुली थानाध्यक्ष रजनीश राय ने इस संबंध में बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जुबेर को बुलाकर पूछताछ की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यक होने पर जुबेर को भविष्य में फिर से जानकारी के लिए बुलाया जा सकता है। जुबेर की मानें तो वह काफी लम्बे अरसे तक माओवादियों के चंगुल मे था। ऐसे में जुबेर के सम्बन्धों को खंगालना जरूरी होगा। फिलहाल जुबेर को इलाके के लोग अभी भी संदिग्ध निगाहों से देख रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad