Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कवियों की रचनाओं पर गूुजे ठहाके, बिरसा मुंडा को याद किया गया



कवियों की रचनाओं पर गूुजे ठहाके, बिरसा मुंडा को याद किया गया
बस्ती, 16 नवम्बर।
धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर यूनिक वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से ब्लाक रोड पर सिमरन पैराडाइज में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह, नितेश शर्मा और सतेन्द्र शुक्ल जिप्पी ने दीप प्रज्वलित कर किया। 


मुख्य अतिथि मनोज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यशकांत सिंह कवि सम्मेलन के जरिये हमें भगवान् बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और योगदान के बारे में जाननें का मौक़ा मिला है। उन्होंने कहाकि बिरसा मुंडा पर आधारित कविताए समाज को जोड़ती है और हमारी विरासत को जीवित रखती है। कवि सम्मलेन का संचालन करते हुए देश के ख्यातिप्राप्त हास्य कवि विकास बौखल नें सर्व प्रथम भगवान् बिरसा के योगदान पर कवितायेँ पेश कर वाहवाही लूटी इसके बाद उनके द्वारा प्रस्तुत हास्य कविताओं से मौजूद श्रोता लोटपोट हो गए। युवा कवि शशांक शुक्ल ने श्रृंगार और भक्ति रस से भरी रचनाएँ प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 


तालियों से सभागार गूंज उठा। वीर रस के कवि शिव कुमार व्यास ने मंच संभालते ही अपनी वीर रस कि प्रभावशाली कविताओं से श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। मध्य प्रदेश के सतना से आई श्रृंगार रस की कवियत्री कृपा संगम, कवि कमलेश धुरंधर, दिव्या मिश्रा, भोजपुरी जगत में ढेला बाबा के नाम से चर्चित ढेला बाबा, डॉ. वीके वर्मा में भी अपनी कवितायेँ प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ विनोद उपाध्याय नें अपनी कविताओं के जरिये भगवान बिरसा मुंडा के सम्पूर्ण जीवन चरित्र को प्रस्तुत किया। देर रात तक चले इस आयोजन में कला, संस्कृति और साहित्य का अद्भुत संगम देखने को मिला।


अयोध्या से आये लोक कलाकारों नें भगवान बिरसा मुंडा और जनजातीय संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुत किये। इस दौरान जनजाति समुदाय से जुड़े लोककला और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाईं गई। इस मौके पर डॉ अंकित चतुर्वेदी, डॉ. पीपी मिश्र, डॉ स्वेता तिवारी, डॉ विनायक जायसवाल, राम मूर्ति मिश्र, मंगला प्रसाद मौर्य, अरविन्द सिंह, परमानंद सिंह, गिरजेश शुक्ल गगन, सुरेश पाण्डेय, शिवांश, अहमद अली, डॉ नवीन सिंह, गरुनध्वज पाण्डेय, राम विलास मौर्य ,अनुराग श्रीवास्तव, सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित भी किया गया। संजय कुमार गौतम, बबिता गौतम, माधुरी, श्रद्धा शर्मा, सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad