Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने किया उप निबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण



जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने किया उप निबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण
District Magistrate Kritika Jyotsna conducted a surprise inspection of the Sub Registrar's office.

बस्ती 12 नवम्बर। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने उप निबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने रजिस्ट्री कार्य, अभिलेखों का संरक्षण, अभिलेखागार की स्थिति तथा कार्यालय में सॉफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री से संबंधित अभिलेखों को समय से अद्यतन करने एवं कार्यालय में आने-जाने वाले आम नागरिको को पारदर्शी एवं त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। 


उन्होने रजिस्ट्री कराये लोगो से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को नागरिको के साथ शालीनता का व्यवहार बनाये रखने का निर्देश दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था को और बेहतर किया जाय ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करें। निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन देवेन्द्र कुमार सहित कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad